Monday 29 October 2018

जानें धनतेरस पर राशि अनुसार करें खरीदारी मिलेगी तरक्‍की

जानें धनतेरस के दिन अपनी राशि के अनुसार किस चीज़ की खरीदारी करने से आपको तरक्‍की मिलेगी

मेष राशि

 मेष राशि वाले तांबे से करें शुरुआत

 अगर इस दिन आप सोने की खरीदारी के बारे में सोच रहे हैं तो शुरुआत तांबे की किसी वस्‍तु से करना अधिक लाभकारी होगा। इसके अलावा इस राशि के जातकों के लिए भूमि और भवन में निवेश करना भी अधिक फलदायक होगा। वैसे मेष राशि के लोग चांदी के बर्तन या इलेक्‍ट्रॉनिक सामान भी खरीद सकते हैं।

वृष राशि


वृष राशि के जातक अक्षत खरीदकर लाएं घरसोने में किसी बड़े निवेश को शुरू करने से पहले इस राशि के जातकों के लिए चांदी की कोई वस्‍तु खरीदना अधिक शुभ होगा। इसके साथ ही वृष राशि के जातकों के लिए सलाह है वह शुभ के तौर पर थोड़े से अक्षत खरीदकर अवश्‍य घर लाएं।

मिथुन राशि 


मिथुन वाले हरे रंग की वस्‍तु खरीदेंमिथुन राशि वालों को शुरुआत हरे रंग की वस्‍तुओं से करनी चाहिए। इसके बाद उनके लिए सोने के आभूषण और स्‍टील के बर्तन खरीदना शुभ होगा।

कर्क राशि


 कर्क राशि के जातक खरीदें इलेक्‍ट्रॉनिककर्क राशि के जातक इस दिन अगर इलेक्‍ट्रॉनिक सामान खरीदकर लाते हैं तो मां लक्ष्‍मी की कृपा उन पर बनी रहेगी। चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदना भी उनके लिए शुभ होगा। सिंह राशि वाले खरीद सकते हैं तांबे का पात्रसिंह राशि के जातकों के लिए तांबे का कोई घरेलू सामान खरीदना मंगलकारी होगा। इससे माता लक्ष्‍मी उन पर प्रसन्‍न होकर आशीर्वाद देंगी।

कन्‍या राशि 


कन्‍या वाले ला सकते हैं गणेशजी की मूर्तिइस राशि के जातक अपनी खरीदारी का शुभारंभ तांबे की गणेशजी की मूर्ति से करें। उसके बाद ये लोग सोने या चांदी के आभूषण या कलश खरीद सकते हैं। कांसे या हाथीदांम से बनी वस्‍तु भी आपके लिए अधिक मंगलकारी हो सकती है।

तुला राशि

 
 तुला राशि के जातक खरीद सकते हैं बर्तनतुला राशि के जातक विशेषकर महिलाएं अपने लिए धनतेरस के सुअवसर पर सौंदर्य उत्‍पाद खरीदकर लाएं तो उन्‍हें सौभाग्‍य की प्राप्ति होगी। बाकी जातकों के लिए चांदी, या स्टील के बर्तन खरीदना मंगलकारी होगा। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हैं

वृश्चिक राशि 


वृश्चिक के लिए शुभइस राशि के लोगों को यदि मां लक्ष्‍मी की कृपा चाहिए तो खरीदारी की शुरुआत इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरणों से करनी चाहिए। उसके बाद महिलाएं अपने लिए स्‍पर्ण आभूषण खरीद सकती हैं।

धनु राशि


धनु राशि वाले लाएं रसोई के लिए बर्तनधनु राशि के लोगों को यदि अपने घर में बरकत चाहिए तो धनतेरस के दिन सबसे पहले अपने रसोई के लिए कोई बड़ा पात्र खरीदकर लाएं। उसके बाद आप सोने के आभूषणों में भी निवेश कर सकते हैं।

मकर राशि


 मकर राशि के लिए वाहन खरीदने का उपयुक्‍त समययदि आप वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो धनतेरस का शुभ अवसर इसके लिए सर्वाधिक उपयुक्‍त है। ऐसा आपके सितारे कह रहे हैं। इसके अलावा लक्ष्‍मी माता के पूजन के लिए वस्‍त्र, चांदी के बर्तन और आभूषण खरीद सकते हैं। इस राशि के जातकों के लिए घर के लिए साजवटी सामान खरीदना भी शुभ होगा।

कुंभ राशि

 कुंभ राशि के जातक खरीद सकते हैं जूते-चप्‍पलवैसे तो धनतेरस के दिन आम तौर पर सोना चांदी या बर्तन खरीदना ही शुभ माना जाता है, लेकिन आपके सितारे बता रहे हैं कि आप इस दिन अपने लिए नए जूते-चप्‍पल भी खरीदकर ला सकते हैं। आप लोहे की किसी वस्‍तु के साथ यदि नीलम खरीदें तो माता लक्ष्‍मी अधिक प्रसन्‍न होंगी।

 मीन राशि


मीन राशि वालों के लिए है इलेक्‍ट्रॉनिक सामानयदि आप अपने घर में कोई बड़ा इलेक्‍ट्रॉनिक सामान खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए धनतेरस से बेहतर कोई शुभ मुहूर्त नहीं होगा। सोने के आभूषण और चांदी के बर्तन भी आपके लिए अधिक फायदेमंद साबित होंगे।"


 

 

0 comments: